फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

Fri, 24 Apr 2020 12:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। आज यानी कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की गई, जोकि अभी भी जारी है। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


उधर, भातर-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर के खेतों में गेहूं की कटाई का काम शुरू हो गया है। पाकिस्तान यहां भी गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा। इसके चलते किसानों में डर का माहौल भी है। किसानों में यह डर भी है कि गोलाबारी के दौरान कोई गोला अगर पकी फसल में गिर गया तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी, इसलिए किसान जल्द से जल्द इस काम को निपटाने में लगे हैं।

हालांकि जिला उपायुक्त ओपी भगत और बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि 10 दिन तक सुरक्षा बांध का काम रोका जाएगा, ताकि किसान फसल काट सकें। किसानों को इन्हीं 10 दिनों में पूरा काम निपटाना होगा।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांव छन्न टांडा में फसल कटाई का काम शुरू कराने पहुंचे मढ़ीन के बीडीसी चेयरमैन कर्ण कुमार ने किसानों को बताया कि प्रशासनिक और बीएसएफ के उच्चाधिकारियों से बात कर फसल कटाई पूरी होने तक सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध का कार्य रोकने की मांग की थी, क्योंकि सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए ही पाकिस्तान यहां गोलाबारी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें