पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
बता दें कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पैदा हुए तनाव का फायदा उठाकर पाकिस्तान कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश रच रहा है। वह बड़े स्तर पर आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में है। ताकि आतंकी कश्मीर में हिंसा की साजिश को अंजाम दे सकें। वह कश्मीर के अलावा अन्य जगहों पर भी ऐसा करना चाहते हैं।
उधर, पाकिस्तान की तरफ से बुधवार देर रात की गई गोलाबारी से सीमावर्ती क्षेत्रों के गां गाई उपन्यास, कलासरा और नाह के जंगलों में आग लग गई। इससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
बुधवार रात से लगी आग का दायरा गुरुवार को काफी बढ़ गया है। सुंदरबनी के बाखर और बलशामा के जंगलों में भी गुरुवार सुबह आग लग गई। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं लेकिन गर्मी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।