भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत थमने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान की ओर से नौशेरा स्थित नियंत्रण रेखा पर फिर से गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है।
पाकिस्तान की ओर से नौशेरा के शेर मकड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की इस गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों ने विध्वंसक जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर दोपहर में करीब 2 घंटे तक गोलाबारी की गई है।
इस दौरान पाकिस्तान की ओर छोटे हथियारों से गोलाबारी की गई है साथ ही मोर्टार भी दागे गए हैं। हालांकि पाकिस्तान की गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।