भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। खबर है कि नियंत्रण रेखा (LOC) पर जवानों ने पाकिस्तानी बंकर को नष्ट कर दिया है। जम्मू के कृष्णा घाटी सेक्टर के पास जहां पाकिस्तानी सेना ने हमला कर दो भारतीय जवानों की बर्बर तरीके से हत्या की थी।
टाइम्स नाउ ने विडियो में दिखाया है कि जोरदार धमाके में पाकिस्तानी बंकर तबाह हो गए। वीडियो में दावा किया गया है कि कुल 6 धमाके हुए जिसमें पाकिस्तान के कई बंकर तबाह हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना ने एंटी गाइडेड मिसाइल से पाकिस्तानी चौकियों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि भारतीय सेना ने करीब 7 मिसाइलों के जरिए इन बंकरों पर हमला किया है।
विडियो में बेल्लांडुर घाटी में आसमान में धुआं उड़ता दिखाई दे रहा है। 60 सेकंड के विडियो में भारतीय सेना के जवान को अपने अफसर से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बंकर ध्वस्त हो गया।