फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने दिगवार सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

Thu, 26 Mar 2020 02:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमनें का नाम नहीं ले रही हैं। पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान सीमा पार से करीब बीस मिनट तक गोलाबारी की गई। हालांकि किसी प्रकार के जनहानि की अबतक कोई सूचना नहीं है। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में गोले बरसाए थे। इस भारी गोलाबारी में एक जानवर की मौत हो गई, साथ ही दो बंकरों को भी नुकसान पहुंचा था। बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया गया।

वहीं गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के देवार सेक्टर में भारी मोर्टार शेलिंग शुरू की। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने गोलाबारी की रेंज भी बढ़ाकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


इसी के चलते सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित इलाके में एक गोला आकर गिरा। इस घटना के बाद लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि 20 साल बाद ऐसी घटना हुई जब शहर के अंदर पाकिस्तानी गोला आकर गिरा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें