पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
सेना दुश्मनों की इस हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अग्रिम चौकियों और आसपास के गांवों पर अकारण गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।