फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कीरनी, कस्बा और शाहपुर में दागे गोले, सेना ने दिया कड़ा जवाब

Wed, 26 Aug 2020 09:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम 6.50 बजे नियंत्रण रेखा पर जिले के कीरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इस दौरान युनिवर्सल मशीनगनों और मोर्टार का प्रयोग किया गया। लोगों ने सुरक्षित ठिकानों पर छिपकर अपनी जान बचाई। सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

विज्ञापन


आईबी पर साढ़े तीन घंटे की गोलाबारी
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर लगभग साढ़े तीन घंटे गोलाबारी की। मंगलवार रात पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से रात 12 बजे से सुबह साढ़े तीन बजे तक गोलीबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां पोस्ट को निशाना बनाया। इस दौरान पाकिस्तान ने छोटे-बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। संवाद

एके 47 के छह कारतूस मिलने से हड़कंप
कंडी क्षेत्र के गांव गरा के नजदीक एक खड्ड से एके-47 के 6 कारतूस मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर पूरे इलाके को खंगाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ,उक्त खड्ड के किनारे बारिश के बाद पानी के बहाव के कारण एक किनारा पानी में बह गया। जिसके बाद यहां से गुजरते कुछ लोगों ने एक पत्थर के नीचे कुछ कारतूस देखे। इसकी जानकारी सेना को दी। सेना के अधिकारियों ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। उसके बाद इन गोलियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया कि जहां यह गोलियां बरामद की गईं, वहां पुलिस सीआरपीएफ ने संयुक्त तौर पर तलाशी अभियान भी चलाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें