फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग जारी, सुरक्षा के लिहाज से 71 स्कूल बंद

Thu, 01 Feb 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी - फोटो : ani
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर से नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की है। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। वहीं नोशेरा के लाम इलाके में पाकिस्तान की तरफ से हो रही भारी गोलाबारी की वजह से 71 स्कूल बंद किए गए हैं। जम्मू और कश्मीर के राजौरी के डीसी शाहिद चौधरी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।  बुधवार को भी पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर गोलीबारी की गई थी। पाक रेंजर्स ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक की ओर से सेना की अग्रिम चौकियों के साथ साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोटार्र दागे गए। 
विज्ञापन


भारतीय जवानों ने भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाक की ओर से शाम के करीब पांच बजे पुंछ के मेढ़र तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सीमा से सटे इलाकों में गोले बरसाए गए। हालांकि इस गोलीबारी में किसी नुकसान की खबर नहीं थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें