फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, बाघ-कोटली सेक्टर में तैनात किए 2000 से ज्यादा सैनिक

Thu, 05 Sep 2019 04:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को पलांवाला सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। दो घंटे में 25 गोले दागे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम 6.15 बजे पलावांला सेक्टर के बरडोक गांव के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन




इस बीच दो घंटे में पाकिस्तानियों ने 25 गोले दागे। गोलाबारी से गांव के लोगों में दहशत फैल गई और तमाम ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर में रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। इसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा था।

वहीं कश्मीर मसले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुका पाकिस्तान अब जंग की ढोल पीट रहा है। परमाणु युद्ध की खोखली धमकी देने के बाद अब पाकिस्तान ने नई पैंतरेबाजी करते हुए सीमा से सटे बाघ और कोटली सेक्टर में 2000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया है। यह स्थान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सैनिकों को एलओसी के 30 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया गया है

भारतीय सेना के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सैनिकों को बैरकों से निकालकर एलओसी के 30 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया गया है। भारतीय सेना पाकिस्तान के इस मूवमेंट पर करीब से नजर रखे हुए है। पाक ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब उसके आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने स्थानीय और अफगानों की बड़े पैमाने पर भर्ती करनी शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान ने पहले ही गिलगित बाल्टिस्तान में स्थित स्कर्दू हवाई अड्डे पर अपने जेएफ-17 युद्ध विमानों को तैनात कर दिया है। यह हवाई अड्डा लद्दाख के नजदीक है। भारतीय खुफिया एजेंसियां पाकिस्तानी सेना की इन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। 

सूत्रों के अनुसार, तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना लद्दाख के नजदीक स्थित अपनी अग्रिम चौकियों पर भारी हथियार और सैन्य साजो-सामान को एकत्रित कर रही है। पाकिस्तानी वायुसेना के तीन सी-130 हरक्यूलस परिवहन विमानों ने सैन्य साजो-सामान को गिलगित बाल्टिस्तान में स्कर्दू हवाई अड्डे पर पहुंचाया। पाकिस्तान ने अग्रिम मोर्चे पर जो साजो-सामानों पहुंचाया है उसका उपयोग युद्ध के दौरान लड़ाकू विमानों की सहायता के लिए किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें