फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ के दिगवार सेक्टर में की गोलीबारी

Fri, 06 Oct 2017 11:10 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के दिगवार सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजरफायर का उल्लंघन किया है। गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने पुंछ के दिगवार सेक्टर में गोलीबारी की, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
विज्ञापन

  #FLASH: Pakistan violated ceasefire in Digwar sector of Jammu and Kashmir's Poonch post midnight and continued firing till early morning hrs pic.twitter.com/PmcOAlk4vq — ANI (@ANI) October 6, 2017
आपको बता दें कि इससे पहले भी बुधवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने इसी इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक ने भारतीय सेना की चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार दागे थे, जिसमें भारतीय सेना की 2 नागा रेजीमेंट के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें