फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने की पांच घंटे गोलाबारी, घुसपैठ की आशंका पर सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
विज्ञापन
सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर लगभग पांच घंटे तक गोलाबारी की। शनिवार रात को पाकिस्तान के 25 चिनाब रेंजर्स ने साढ़े ग्यारह बजे पप्पू चक पोस्ट से रविवार सुबह साढ़े चार बजे तक गोलीबारी की और बीएसएफ की करोल मात्रयां पोस्ट को निशाना बनाया। 

विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान ने छोटे-बड़े दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया। इस गोलाबारी के दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जबाब दिया गया। 

वहीं, रविवार तड़के घुसपैठ की आशंका को देखते हुए इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी ने संयुक्त टीम ने सुबह 6 से लेकर 8 बजे तक चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शोपियां में कासो, घर-घर तलाशी
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के इमाम साहिब इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार सुबह कासो चलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली गई। सभी एंट्री तथा एक्जिट प्वाइंट को बंद कर दिया गया था। ना तो किसी को बाहर निकलने की अनुमति दी गई और ना ही किसी को अंदर। इस दौरान आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर अभियान समाप्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें