फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर्वाष्टमी (द्रूवड़ी) व्रत एवं राधाष्टमी 25 अगस्त मंगलवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। : जम्मू संभाग में विशेष महत्व रखने वाली दूर्वाष्टमी का व्रत 25 अगस्त मंगलवार को है। जम्मू में इस व्रत को 'द्रूवड़ी' के नाम से जाना जाता है।यह व्रत वंशवृद्धि,सन्तान की मंगलकामना एवं सन्तान सुख के लिए किया जाता है। द्रूवड़ी का पर्व जम्मू में पारंपरिक हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है और यह हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। द्रूवड़ी पूजन का शुभ मुहूर्त 25 अगस्त मंगलवार दोपहर 12.23 से दोपहर 01.50 तक रहेगा। मंगलवार 25 अगस्त को दोपहर 12.22 से भद्रा शुरू होगी और रात्रि 11 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। द्रूवड़ी के दिन महिलाएं और नवविवाहित इस व्रत को करती है और सरोवर अथवा बहते पानी वाले स्थानों पर जाकर पूजा कर संतान एवं परिवार की सुख समृद्धि मांगती है। इसमें पारंपरिक गीत भी गाया जाता हैं। इसके अलावा पूजन में मीठे रोट,दूर्वा,अंकुरित मोठ, मूँग,चने फल एवं वस्त्र आदि चढ़ाया जाता है और पूजन में छोटे बच्चों को पूजन स्थल पर उठाकर परिक्रमा करवाते है। वाला व्रत है। महंत रोहित शास्त्री ने बताया यह व्रत विशेष रुप से स्त्रियों का पर्व होता है। इस दिन अंकुरित मोठ, मूँग, तथा चने आदि को भोजन में उपयोग किया जाता है और प्रसाद रुप में इन्हें ही चढाया जाता है। सारा दिन व्रत रखकर रात्रि में पूजन कर फिर दूर्वाष्टमी की कथा सुनकर भोजन करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें