स्नाइपर शाट से निशाना बनाने की साजिश
- फोटो : Demo photo
पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और इंटरनेशनल बार्डर पर भारतीय जवानों को निशाना बनाने की नापाक साजिश रच रहा है। इसके तहत भारतीय जवानों पर स्नाइपर शाट से हमला किए जा रहे हैं। अब तक दस महीनों में 16 से अधिक जवान इसके निशाने पर आकर शहीद हो चुके हैं। दरअसल, संघर्ष विराम का उल्लंघन पाक की तरफ से लगातार किया जाता है।
इसका जवाब जब भारतीय सेना देती है तो उसे काफी नुकसान पहुंचता है। कई बार उसके बंकर तक तबाह हो जाते हैं। इसके बाद पाक रेंजरों ने भारतीय जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नई साजिश रची है। वह भारतीय सैन्य कर्मियों को निशाने पर लेने के लिए स्नाइपर शार्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।इसके लिए पाक ने जर्मनी से विशेष राइफल मंगवाई हैं।
इसकी मार करने की क्षमता दो से ढाई किलोमीटर तक की है। हालांकि इससे बचने के लिए बीएसएफ और सेना ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सेना और बीएसएफ ने फारवर्ड पोस्टों पर तैनात जवानों के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं।
कहा गया है कि फारवर्ड पोस्ट तक जाते वक्त खुद को पूरी तरह से कवर करके रखें। ताकि दुश्मन की नजर से बचा जा सके। फारवर्ड पोस्टों तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करें।