फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने आतंकी को मार पाक को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मार गिराए गए घुसपैठिए का शव पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से बाकायदा मृत व्यक्ति की शिनाख्त की गई है जिसकी जानकारी सीमा सुरक्षा बल से साझा की गई।
विज्ञापन


घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के नारोवाल जिला गांव चक पप्पू के इफ्तिखार अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद हुई है। बीते दिन ही पोस्टमार्टम के बाद शव को बीएसएफ के हवाले कर दिया गया था।

पाकिस्तानी रेंजरों ने पहचान करने के बाद देर शाम शव को कब्जे में ले लिया। पाकिस्तानी रेंजरों ने दावा किया है कि इफ्तिखार अहमद मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो सरहद की सख्ती से बेखबर था। इससे पूर्व भी वह पाकिस्तान के कई वर्जित इलाकों में दाखिल होता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

घुसपैठ के दौरान मारा गया था आतंकी

पाकिस्तान के इस तर्क के बावजूद सुरक्षा एजेंसियां इसे घुसपैठ के प्रयास के रूप में ही देख रही हैं।

आशंका जताई कि घुसपैठिया असल में एक साजिश के तहत भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था जिसे ऐन मौके पर मार गिराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें