सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों पर जवाबी गोले दागे, जिससे करमाड़ा क्षेत्र के उस पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकी में आग लग गई। इसकी लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। वहीं करमाड़ा के ग्रामीण मोहम्मद शाहनवाज का कहना है कि पाकिस्तानी सेना पिछले तीन दिनों से इस चोकी से हमारे इलाके में भारी गोलाबारी कर रही थी। रविवार करीब आठ बजे भारतीय सेना ने इस चौकी पर गोले दागे तो उसके बाद से चौकी आग की लपटों में घिरी हुई है, और उसके बाद से वहां से गोलाबारी भी शांत हो गई है।
सुंदरबनी में भी मोर्चा खोला
सुंदरबनी सेक्टर के गांव मिनका में भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की चौकियों को निशाना बनाया। किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। यहां रविवार देर शाम पाकिस्तान ने छोटे-बडे़ हथियारों से भारतीय क्षेत्र में गोले बरसाए। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। संवाद
हीरानगर में आईबी पर सात घंटे गोलाबारी
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार रात को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब सात घंटे गोलाबारी कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का प्रयास किया। इस दौरान शनिवार रात दस बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तान की पप्पु चक व जगवाल पोस्ट से 25 चिनाब रेंजर्स ने रुक-रुक कर गोलीबारी की। बीएसएफ की करोल कोठा व फकीरा पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।