जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर के पुराने शहर में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा पाकिस्तान और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के झंडे लहराए गए।
वहीं प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों की बीच हुई झड़प में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों युवा इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे।
जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। जिस वजह से प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।