फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में भी पाकिस्तान ने शुरू की राजनीति, जम्मू नहीं आएंगे शतरंज खिलाड़ी

Mon, 29 Aug 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
शतरंज - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में शतंरज खेलने से मना कर दिया है। रियासत की मेजबानी में पहली मर्तबा आयोजित होने जा रही साउथ एशियन एमेच्योर चेस चैंपियनशिप में कश्मीर हिंसा का हवाला देकर पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने से साफ इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


सार्क समूह के सदस्य आठ मुल्कों की शिरकत वाली चैंपियनशिप पहली बार जम्मू में होगी। यह चैंपियनशिप एक से छह सितंबर तक चलेगी।

इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका, मालदीव और बांग्लादेश को आमंत्रित किया गया था। चैंपियनशिप के लिए आल इंडिया चेस फेडरेशन की ओर से आनलाइन एंट्री मांगी गई। पर कश्मीर हिंसा के चलते कई देशों के खिलाड़ियों ने सुरक्षा का तर्क देकर आने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी आने से किया मना

शतरंज - फोटो : demopic
सूत्रों के अनुसार चैंपियनशिप के लिए पहले एंट्री मालदीव की आई थी। पर खिलाड़ी अब जम्मू-कश्मीर में नहीं आना चाहते। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी मना कर दिया है। हालांकि, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों की एंट्री आई है।

आठ में से अब कितने मुल्कों के खिलाड़ी चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हैं यह आयोजन शुरू होने पर ही पता चल सकेगा। जम्मू में गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट, छन्नी हिम्मत में करवाई जाने वाली इस चैंपियनशिप में नौ राउंड के मुकाबलों में विजेताओं को दस लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

इस चैंपियनशिप को शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर से कश्मीर हिंसा के कारण जम्मू शिफ्ट कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें