फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों में 8वीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन

Sun, 17 Aug 2014 08:00 PM IST
सुभाष/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की एक और मामला सामने आया है। आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने जम्मू आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग की है। भारतीय सेना ने भी इस फायरिंग का जवाब दिया है।
विज्ञापन


पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान की ओर से 8वीं बार सीजफायर का उल्लंघन का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से जम्मू कश्मीर के अरनिया और आर एस पुरा में सेक्टर रात 2 बजे से शुरु हुई फायरिंग सुबह सात बजे तक जारी रही।

हालांकि कुछ देर के बाद अरनिया सेक्टर में फायर्रिग बंद हो गयी थी लेकिन आरएस पूरा सेक्टर में सुबह तक गोलीबारी जारी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

पूंछ के मेंढर में भी फायर‌िंग

वहीं, दूसरी तरफ पूंछ के मेंढर में रविवार सुबह 9 बजे से फिर फायरिंग शुरू हो गई है। भारतीय सेना ने भी पाक की ओर से हो रही गोलीबारी पर जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी है।

इस फायरिंग में फ‌िलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की तरफ से एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर फायरिंग करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

गौरतलब है क‌ि शनिवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के अवंतिपुर में एयरफोर्स एयरफील्ड के बाहर आतंकवादियों ने बीएसएफ की गाड़ी को निशाना बनाकर गोलीबारी की, इस हमले में दो जवानों की मौत हो गई और 4 जख्मी हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें