फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर घुसपैठ के साथ वैष्णो देवी तक जहर उगल रहा पाक, कटड़ा के पास पहुंची पाक रेडियो फ्रीक्वेंसी

Tue, 07 Jan 2020 06:36 AM IST
Vikas Kumar अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
rope way vaishno devi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ करवाने के साथ अब रेडियो के माध्यम से भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। उसने रेडियो चैनलों की फ्रीक्वेंसी भारत की ओर बढ़ा दी है। इसकी रेंज माता वैष्णो देवी तक सुनाई दे रही है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान स्थानीय युवाओं को लगातार भड़काने की कोशिश कर रहा है। पहले सरहदी इलाकों तक सुनाई देने वाले पाकिस्तानी रेडियो एफएम चैनलों का सिग्नल अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सैकड़ों किमी दूर पर्वतीय इलाकों तक पहुंच रहा है। 

कटड़ा से तीन से चार किमी दूर रियासी रोड से सटे गांवों में 95.0 की फ्रीक्वेंसी पर पाकिस्तान का एफएम चैनल चल रहा है। इसके बाद दरबार के आसपास की पहाड़ियों पर इसकी गूंज तेज हो जाती है। सिंबल चौक क्षेत्र के रहने वाले गिरधारी लाल, बागा चौक निवासी परवीन ने बताया कि इस चैनल में कई बार कश्मीर का नाम लेकर सेना के खिलाफ भी दुष्प्रचार किया जाता है।
विज्ञापन


पीओके में स्थापित कर रखे हैं रेडियो स्टेशन
पाकिस्तान ने पीओके के कोटली, मीरपुर और मुजफ्फराबाद में अपने रेडियो स्टेशन स्थापित कर रखे हैं। पाकिस्तान अपने चैनलों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर एलओसी के इस तरफ दुष्प्रचार करने की कोशिश में रहता है।

हमारा संचार नेटवर्क मजबूत : सेना
सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सेना का संचार नेटवर्क व यहां का जैमर काफी मजबूत हैं। पाकिस्तान की किसी भी तरह की संचार सेवा को रोका जा सकता है। पाकिस्तानी एफएम चैनलों के मामले में संबंधित विभाग से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें