फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों पर हमले के लिए पाकिस्तान ने आतंकियों को दिए केमिकल हथियार

Wed, 12 Jul 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को केमिकल हथियार मुहैया कराए जा रहे हैं जिससे कि आतंकी भारतीय सुरक्षाबलों पर हमले कर कोई बड़ी वारदात कर सकें। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इंटरसेप्ट किए गए एक आडियो मैसेज में पाक की इस साजिश का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इंटरसेप्ट किए गए इस मैसेज में पाकिस्तान की उस साजिश के सबूत एक बार फिर मिले हैं जिसमें वो भारतीय सरजमी पर आतंक फैलाने के लिए आतंकियों की मदद की नापाक हरकत करता रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के भी इनपुट्स मिले हैं कि आतंकियों तक पाकिस्तानी केमिकल हथियारों की खेप पहुंच चुकी है।

इस सूचना के बाद आतंकियों की किसी नापाक साजिश के मद्देनजर एजेंसियों को अलर्ट किया गया है वहीं इस साजिश की तह तक पहुंचने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। एजेंसियों द्वारा इंटरसेप्ट किए मैसेज के मुताबिक हिजबुल के आतंकी इन केमिकल हथियारों को सुरक्षाबलों पर हमले के लिए इस्तेमाल करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिजबुल आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की बौखलाहट

File Photo
​इंटरसेप्ट हुए मैसेज में एक आतंकी की आवाज है जिसमें वो किसी हैंडलर से बात करता सुनाई पड़ रहा है। इस मैसेज में आतंकियों द्वारा कहा जा रहा है कि हम अब तक ग्रेनेड का इस्तेमाल करते थे जिससे कि 3-4 लोगों को नुकसान पहुंचता था लेकिन अब हम सीधे केमिकल हथियारों का इस्तेमाल करेंगे जिससे कि भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकें। 

माना जा रहा है कि पाकिस्तान और आतंक की ये नई साजिश उस बौखलाहट का नतीजा है जो घाटी में सेना की आतंक पर बड़ी कार्रवाई के बाद आतंकी संगठनों में पनपी है। पिछले दिनों कई बड़े ऑपरेशंस में सेना द्वारा हिजबुल और लश्कर के 90 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। ऐसे में आतंकी संगठन अब सुरक्षाबलों पर बदले की कार्रवाई से हमला करने की फिराक में हैं जिसमें पाकिस्तान उनका नापाक समर्थन कर रहा है। 
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा हमले में आया था लश्कर का नाम

File Photo
हाल में अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमले की साजिश के पीछे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का नाम सामने आया था। इस हमले में 7 लोगों की मौत हुई थी जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए थे। हमले के बाद शुरूआती जांच में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकी किसी बड़ी साजिश के तहत हमले की फिराक में आए थे। वहीं एजेंसियों को इस बात के भी इनपुट मिले हैं कि अब भी अमरनाथ यात्रा पर आतंक का खतरा टला नहीं है जिसे लेकर अब सुरक्षा के और पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें