बलदेव ने 2007 में पंजाब के खन्ना निवासी एक महिला से विवाह किया था। पाकिस्तान से आने के बाद वह खन्ना में ही अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। बता दें कि बलदेव इन दिनों तीन महीने के वीजा पर भारत पहुंचे हैं। भारत आने के बाद बलदेव ने प्रधानमंत्री मोदी को बब्बर शेर बताया तो वहीं इमरान को खान को नाकाम प्रधानमंत्री बताया है।
बलदेव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि ना केवल अल्पसंख्यक बल्कि वहां (पाकिस्तान) तो मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं हैं। हम पाकिस्तान में कई सारी परेशानियों के बीच रहे हैं। मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि मुझे यहां शरण दें। मैं वापस नहीं जाऊंगा।
बलदेव 12 अगस्त को तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने परिवार को पंजाब के लुधियाना में रिश्तेदारों के पास खन्ना भेजा था। वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहा है। वहीं हिंदू और सिख नेताओं की भी वहां हत्या हो रही है, यही कारण है कि वह भी जल्द ही भारत में शरण के लिए आवेदन करेंगे।