हाईवे पर सुचारू है यातायात
जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 और उसके बाद कारगिल व लेह तक यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। एक हजार से अधिक वाहन प्रतिदिन खाद्यान्न, ईंधन व दवाइयां लेकर घाटी व लद्दाख जा रहे जबकि वापस लौटते समय वह सेब और हस्त शिल्प की चीजें यहां से दूसरे राज्यों में ले जा रहे हैं।
200 से ज्यादा पत्रकार कर रहे काम
राज्य में बीबीसी, वाशिंगटन पोस्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स, एपीए, रायटर्स, डीडब्स्यूए व अल जजीरा सहित देश-दुनिया के सभी प्रमुख राष्ट्रीय प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लगभग 200 पत्रकार यहां स्वतंत्र रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि यहां किसी तरह की पाबंदी नहीं है।
खास तबका फैला रहा ह्यूमन राइट्स का मुद्दा
अधिकारी ने कहा कि एक खास तबके द्वारा मानवाधिकारों के हनन की बात जानबूझकर फैलाी जा रही है जो पूरी तरह झूठ है। हकीकत यह है कि आतंकी स्थानीय लोगों को धमकियां देकर उन्हें सार्वजनिक जीवन व व्यापारिक गतिविधियों से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं जबकि लोग इसे पूरी तरह नजर अंदाज कर रहे हैं।
यही कारण है कि बारामुला जैसे इलाके में एक फल व्यवसायी के परिवार को गोली मार दी गई जिसमें चार साल की एक बच्ची भी शामिल। इस परिवार को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह सामान्य जिंदगी शुरू करना चाहता था। श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक 65 वर्षीय दुकानदार की इसलिए हत्या कर दी गई कि वह अपनी दुकान खोलकर सामान्य आजीविका अर्जित करना चाहता था।
भारत में कानून का शासन
अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की तुलना में भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है जहां कानून का शासन है और एक मजबूत स्वतंत्र लोकतांत्रिक, न्यायिक और मानवाधिकार संस्थागत तंत्र है।