फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पाक ने कृष्णा घाटी में दागे मोर्टार, एक बीएसएफ जवान घायल

Mon, 17 Jun 2019 10:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार की सुबह एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना एवं बीएसएफ की चौकियों को निशाना बना कर मोर्टार दागे। इसमें बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी भेज दिया गया। 

विज्ञापन


जवान की पहचान 168 वीं बटालियन के सिपाही संदीप घास्ती के रूप में हुई है। गोलाबारी से क्षेत्र के दर्जनों मकानों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का सेना एवं बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके चलते करीब 20 मिनट बाद गोलाबारी बंद हो गई। 

इससे पहले रविवार देर शाम को भी पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही आधा दर्जन गांव को निशाना बना कर 120 एमएम के मोर्टार और तोप के गोले दागने शुरू किए थे, जो रात भर जारी रही। इसमें दो बच्चियों सहित तीन लोग घायल हो गए थे। सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले काइयां और कीरनी में  पाकिस्तानी सेना को नुकसान होने के खबरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें