फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में पाक, हम जवाब देने के लिए तैयारः लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू

Mon, 02 Mar 2020 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पाकिस्तान सीमापार से आतंकियों की घुसपैठ करवा सकता है। इस बात के संकेत हैं और हम इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह कहना है कि 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू का।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सीमापार से आतंकियों की घुसपैठ करवा सकता है। इस बात के संकेत हैं और हम इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह कहना है कि 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू का। उन्होंने कहा कि अलगाववादी मंसूबों को बढ़ावा देने वालों को दरवाजा दिखा दिया गया है। अब उनकी कमांड नियंत्रण रेखा के पार भारत के विरोधियों के नापाक मंसूबों को नष्ट कर युवाओं को रणनीतिक रूप से समाज की मुख्यधारा में शामिल करना ही मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों से कोर कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह उनके लिए घर वापसी जैसा है। इससे पहले वह नियंत्रण रेखा पर ब्रिगेड कमांडर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने उग्रवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना की काउंटर इंसरजेंसी टीम विक्टर फोर्स का भी नेतृत्व किया है।

उन्होने कहा कि सेना हर नागरिक की मित्र है और इस संदेश को उनके पूर्ववर्ती ने आम जनता के बीच में बहुत प्रमुखता से पहुंचाया है। उनकी कोशिश होगी कि यह अभ्यास जारी रहे। 1984 बैच के एनडीए के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने कहा कि अभी उनके लिए आतंकवादी नियंत्रण में हैं अथवा नहीं इस पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


मेरा मानना है कि अलगाववादी भावनाओं को पोषित करने वाले लोगों को दरवाजा दिखाया गया है। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी गुट के पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी के मारे जाने के बाद वर्ष 2016 में उन्होंने कश्मीर की स्थिति बहुत अच्छी तरह संभाली थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

पिछले कार्यकाल में आउट रीच कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई थी

पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने बच्चों को विभिन्न खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखा था और उन्हें इस बात का विश्वास दिलाय था कि सेना उनके साथ है। इन गतिविधियों में सेना द्वारा खेल और पेंटिंग प्रतियोगिताओं जैसे आउटरीच कार्यक्रमों की एक श्रंखला शुरू करायी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें