फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, राजौरी सेक्टर में दागे मोर्टार

Wed, 08 Apr 2020 09:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को दिनभर चले मुठभेड़ के बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बुधवार शाम करीब 8:45 बजे पाकिस्तान की ओर से कश्मीर के राजौरी सेक्टर की नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान उनकी ओर से राजौरी के कुछ इलाकों में मोर्टार दागे गए, साथ ही गोलीबारी के लिए छोटे हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान सेना ने जमकर उनका सामना किया और जवाबी कार्रवाई की। 

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में आज सुबह से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आज सुबह सेना ने कश्मीर के सोपोर इलाके में मुठभेड़ के दौरान सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सज्जाद नवाब डार को मार गिराया।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को बारामुला जिले के सोपोर के गुलबद इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

इससे पहले मंगलवार को भी दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था। हमले में एक जवान शहीद हो गया था। हालांकि, इस समय आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा था। 

हमले में हेड कांस्टेबल शिवलाल नीतम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में पहुंचाया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें