फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने तंगधार में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, रिहायशी इलाकों में दागे गोले, दो नागरिक घायल

Wed, 08 Jul 2020 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ceasefire violation - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें की जा रही हैं। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों में भी गोले बरसाए हैं। इस गोलाबारी में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब  

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उलंघन किया। इस दौरान बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पहचान रेशम पत्नी मोहम्मद आजम निवासी बालाकोट के गांव लंजोट के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान हाकम पत्नी मोहम्मद शरीफ निवासी गांव लंजोट के रूप में हुई है। भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें