फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बढ़ा रहा लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों की संख्या, सेना बोली- पाक हरकतों से आ जाएं बाज, वरना...

Tue, 06 Aug 2019 08:08 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कोर ग्रुप के साथ सेना की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से एलओसी पर लांचिंग पैड में आतंकवादियों की संख्या बढ़ा रहा है। साथ ही वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर घुसपैठियों को जम्मू-कश्मीर में धकेलने की कोशिशें कर रहा है। चेताया कि यदि पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन


वे अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को श्रीनगर में खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा स्थिति पर प्रतिकूल असर डालने वाली किसी कार्रवाई से निपटने के लिए आपरेशनल तैयारी की भी समीक्षा की। 

उत्तरी कमान प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान लगातार घुसपैठियों को एलओसी की ओर धकेलने की कोशिशें कर रहा है। घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए भड़का रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार जम्मू-कश्मीर के बारे में गलत सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को भड़काने की कोशिशें कर रहा है। सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और देश में गड़बड़ी पैदा करने के उनके नापाक मंसूबों को नाकाम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे दुश्मनों की नापाक हरकतों में शामिल न हों। दुष्प्रचार के जरिये दिमाग में भरे जा रहे जहर से भी बचें। वे अफवाहों से भी बचें। साथ ही अपने मित्रों व परिचितों से अफवाह न फैलाने के लिए कहें। 

उन्होंने कहा कि घाटी में आतंकी घटनाओं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सुरक्षा ग्रिड को काफी मजबूत किया गया है। सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। इन्हें भीड़ और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। वे आतंकवाद निरोधक अभियानों को भी अंजाम देंगे। 


शांति बिगाड़ने वालों से होगी सख्ती

कहा कि सुरक्षा बल काफी सतर्कता बरत रहे हैं। दुश्मनों के किसी भी नापाक हरकत का जवाब देने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। चेताया कि यदि किसी ने शांति व सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने राज्य में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। उत्तरी कमान के ट्विटर अकाउंट पर बैठक की एक तस्वीर भी साझा की गई। बैठक में सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बल और खुफि या विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें