फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Article 370: कश्मीर फैसले पर बोले फारूक अब्दुल्ला, ये हमारी हत्या कराना चाहते हैं, हम जाएंगे कोर्ट

Tue, 06 Aug 2019 07:26 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पू्र्व सीएम फारूक अब्दुल्ला को लेकर पैदा हुआ सस्पेंस आज खत्म हो गया है। संसद में उठे सवालों के बीच वह श्रीनगर में संवाददाताओं से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें भी नजरबंद किया गया था।
विज्ञापन


फारूक ने कहा कि मुझे घर से बाहर नहीं जाने दिया गया, अस्पताल भी नहीं जाने दिया गया था। लेकिन जब मैंने गृह मंत्री का बयान सुना कि मैं हिरासत में नहीं हूं, तो मैं बाहर आया। मैं देश से कहना चाहता हूं कि मुझे बंद किया गया था। मैं घर से निकल नहीं सकता था, कहीं जा नहीं सकता था। ये लोग हमारी हत्या करना चाहते हैं, हम कोई पत्थरबाज नहीं हैं। जब मेरा राज्य ही जला दिया जा रहा हो, मेरे लोगों को जेल में डाला जा रहा हो तो मैं घर में क्यों रहूंगा। ये वो भारत नहीं है जिसपर मुझे भरोसा है।   

उमर अब्दुल्ला के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हरिनिवास गेस्ट हाउस में हैं, कोई उनसे मिल नहीं सकता है। 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद फारूक अब्दुल्ला का ये पहला सार्वजनिक बयान है। चर्चा थी कि उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर संसद में भी हंगामा मचा कि आखिर वह कहां हैं। लेकिन फारूक ने सामने आकर पूरा मामला साफ कर दिया। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने ये मामला सदन में उठाया। 

विज्ञापन

अमित शाह का बयान

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा- मैं चौथी बार कह रहा हूंं कि फारूक अब्दुल्ला को न तो नजरबंद किया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। अगर वह ठीक नहीं हैं तो डॉक्टर उन्हें अस्पताल ले जाएंगे। सदन को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अगर वह स्वस्थ नहीं होते तो बाहर नहीं आते। सुप्रिया सुले के जवाब में शाह ने कहा- मैं इलाज नहीं कर सकता, यह डॉक्टरों को करना है। आईयूएमएल के पी के कुन्हालीकुट्टी के सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि अब्दुल्ला अपने घर पर हैं और स्वस्थ हैं। वह मौजमस्ती में हैं। 
 
लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सदन में फारूक अब्दुल्ला की अनुपस्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस नेता का कहना है कि उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर अमित शाह ने कहा कि वह घर से बाहर ही नहीं आना चाहते, उन्हें बाहर नहीं आना तो कनपटी पर गन रखकर बाहर नहीं ला सकते।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें