जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने अलगाववादियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर हिंसा में पाकिस्तानी फंडिंग की बात अब सभी लोगों के सामने आ गई है। जल्द ही सरकार मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि एक निजी चैनल ने कश्मीर में स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसमें अलगाववादी नेता नईम खान ने खुफिया कैमरे के सामने कश्मीर हिंसा में पाकिस्तानी फंडिंग की बात कही थी।
मामले की गंभीरता देखते हुए केंद्र सरकार ने एनआईए को जांच का आदेश दे दिया है। एनआईए टीम ने शनिवार को अलगाववादी नेता नईम खान के घर छापा मारा और कई अलगाववादी नेताओं से पूछताछ की।
Pakistan funding separatists leaders for long, it has now come in public domain & government will take strict action under law: J&K Dy CM pic.twitter.com/qbjsl8119G
— ANI (@ANI_news) May 21, 2017