फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: नरवाल में ब्रेक डाउन होते-होते बचा ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन

Sun, 21 May 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
संभाग के सबसे बड़े बिजली के ग्रिड स्टेशन नरवाल में शनिवार को आनन-फानन में आपातकालीन शटडाउन लेना पड़ा। इससे ग्लेडनी स्टेशन से सप्लाई होने वाले जम्मू शहर के इलाकों के अलावा राजोरी और पुंछ जिलों में भी बिजली गुल होकर रह गई। सायं साढ़े चार बजे लिया गया शटडाउन आठ बजे तक चला। इसके बाद ही इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल करने का सिलसिला जारी हो पाया। गर्मी के मौसम में घंटों बिजली ठप रहने की वजह से लोगों में हायतौबा मची रही।  
विज्ञापन


ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन में 400 एमवीए के ट्रांसफार्मर की 220 केवी लाइन के बस बार में आई खराबी को समय पर पकड़े जाने के बाद सिस्टम एंड आपरेशन विंग ने मामले की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को दी और मसले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन से बिजली सप्लाई को ठप कर मरम्मत कार्य का सिलसिला शुरू किया गया। 

ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन से जम्मू के पुराने शहर के इलाकों के अलावा छन्नी हिम्मत, सैनिक कालोनी, गांधी नगर के कुछ इलाकों, जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों के अलावा राजोरी और पुंछ जिलों में बिजली की सप्लाई होती है। एकाएक बिजली की आपूर्ति ठप होने की वजह से इन इलाकों में हायतौबा की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


बिजली विभाग के सिस्टम एंड आपरेशन विंग के चीफ इंजीनियर गुरमीत सिंह के अनुसार समय पर खराबी पकड़े जाने के बाद मरम्मत कार्य चलाया गया। अगर आपातकालीन शटडाउन नहीं लेते तो ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन के ब्रेक डाउन का खतरा था। तकनीकी खराबी को सायं साढ़े सात बजे तक दूर करने के बाद बिजली सप्लाई बहाली का सिलसिला जारी किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें