फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंशाअल्लाह' भविष्य में भी फहराएंगे पाकिस्तानी झंडे: गिलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने कहा कि लोग कश्मीर में उसकी रैलियों में पाकिस्तानी झंडे फहराते रहेंगे। इसके साथ ही इसने पड़ोसी देश पाकिस्तान को 'शुभचिंतक' करार दिया।
विज्ञापन

 
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस(कट्टरपंथी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने यहां अपने आवास पर एक समारोह में कहा, 'पाकिस्तानी झंडे फहराए गए हैं (कश्मीर में) और इंशाअल्लाह भविष्य में भी फहराए जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी और शुभचिंतक है।'
 
पाकिस्तान के झंडा फहराने की पहली घटना 15 अप्रैल को हुई, जब दिल्ली से लौटने पर गिलानी के स्वागत में हुर्रियत की तरफ से आयोजित रैली में पाकिस्तानी झंडे फहराए गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कश्मीर के लोगों ने भारत का बुरा नहीं चाहा

अप्रैल 15 के बाद से कश्मीर में कई बार अलगाववादी रैलियों में पाकिस्तानी झंडे फहराए गए जिस पर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की।

राज्य सरकार ने इसके जवाब में मसर्रत आलम को गिरफ्तार कर लिया और उस पर लोक सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिलानी ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने भारत का बुरा नहीं चाहा, बल्कि 'देश को अपना ईश्वर बना लिया।'

जम्मू कश्मीर की प्रमुख व‌िपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की आलोचना करते हुए कहा पर कि वह भाजपा नेताओं के उत्तेजक और कट्टरपंथी बयानों पर ‘चुप’ रहते हैं।

नेशनल कांफ्रेंस ने सत्तारूढ़ पीडीपी पर आरोप लगाया कि भाजपा उसकी खाल में छुपकर राज्य में घुस आई है और कहा कि यह राज्य के राजनीतिक हितों व कल्याण के लिए ठीक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें