फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन बाद पाक ने फिर दागे कारतूस

Mon, 05 Jan 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन शांत रहने के बाद पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर रात कठुआ और सांबा इलाके में गोलीबारी की। सूत्रों का कहना है कि, पाकिस्तानी रेंसर्ज ने छोटे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


कठुआ में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास के बोबियान और पंसार इलाके में गोलीबारी की खबर है। जबकि सांबा में रामगढ़ के पास बलदार पोस्ट को निशाना बनाया गया है। कठुआ के डिप्टी कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी और सांबा के एसएसपी अनिल मंगोत्रा ने सीजफायर की पुष्टि करते हुए कहा कि, पाकिस्तानी रेंसर्ज से छोटे हथियारों से फायरिंग की है लेकिन घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के कारण सीमा पर तनाव का माहौल है और सीमांत इलाकों में रहने वाले ग्रामीण घर छोड़कर सेना के कैंपों में शरण लिए हुए हैं। अब तक करीब चार हजार लोग अपने घर छोड़ चुके हैं। बता दें कि साल के पहले दिन से ही पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें