फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर पाकिस्तान ने पांचवें दिन भी दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Sat, 12 Sep 2020 10:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी कृष्णा घाटी, मनकोट, गुलपुर और करमाड़ा सेक्टर में सेना की चौकियों समेत रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे। नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीणों में गोलाबारी से खासी दहशत बन गई है। गोलाबारी का सेना की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 8 बजे जिले के मनकोट और कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी। इसके 20 मिनट बाद पुंछ के गुलपुर और करमाड़ा में भी मोर्टार दागे। सेना ने भी पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का करारा जवाब दिया। दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी के धमाके कई किलोमीटर मेंढर कस्बे और पुंछ नगर में सुनाई दिए। देर रात तक गोलाबारी का सिलसिला जारी था, जिससे किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें