फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कठुआ में अरुण जेटली मेमोरियल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स की नींव रखी 

Sat, 12 Sep 2020 06:41 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उप-राज्यपाल और खेल मंत्री ने रखी अरुण जेटली मेमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की नींव - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में खेलों को पंख लगने वाले हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर में क्षेत्रफल के लिहाज से देश के दूसरे सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शनिवार नींव पत्थर रखा गया। ऑनलाइन आधारशिला रखते हुए पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को समर्पित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स वर्ष 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 60 करोड़ की लागत से बनने जा रहे इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए अधिग्रहित 254 कनाल जमीन पर काम शुरू करवाया गया है। बाद में इसे 140 कनाल और जमीन पर विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जेटली जी से जुडे़े होने की वजह से श्रद्धा का विषय है जिसके काम में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री जेटली के समक्ष स्थानीय लोगों ने स्टेडियम की मांग उठाई थी, जिसे उनके निधन के करीब एक वर्ष बाद मूर्त रूप देने की शुरुआत हो रही है। यह प्रोजेक्ट देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि परियोजना का काम निर्धारित अवधि में पूरा करना प्राथमिकता होगी। यह हीरानगर समेत पूरे प्रदेश के लिए उपलब्धि का विषय है।
विज्ञापन


गुलमर्ग में जल्द बनेगी विंटर गेम्स अकादमी
हीरानगर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के ई-शिलान्यास कार्यक्रम का हिस्सा बने खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में खेल परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में देश की पहली विंटर गेम्स अकादमी जल्द बनकर तैयार होगी। यहां हर साल राष्ट्रीय स्तर पर विंटर गेम्स के आयोजन होंगे। मार्च में गुलमर्ग में पहली खेलो इंडिया विंटर गेम्स प्रतियोगिता काफी सफल रही थी। देशभर के 800 से अधिक खिलाड़ियों ने स्नो स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग, स्की माउंटेनियरिंग, आइस स्टॉक, स्नो रग्बी और स्नो बेसबॉल सहित 30 इवेंट में भाग लिया था। रिजिजू ने कहा कि वह लद्दाख का दौरा करने वाले हैं, जहां खेल से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। 

एलजी बोले- जेटली  जी ने किया मार्गदर्शन 
ई-शिलान्यास कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि अरुण जेटली जैसी शख्सियत कई नेताओं के लिए मार्गदर्शक रहीं। उनकी याद में परियोजना पर काम शुरू होना अपने आप में विशेष है। समारोह में सलाहकार फारूक खान, भारत सरकार खेल सचिव रवि मित्तल, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव नसीम जावेद चौधरी, मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा और कठुआ के डीसी ओपी भगत शामिल रहे।

जेके स्पोर्ट्स काउंसिल अन्य राज्यों की तुलना में अधिक सक्रिय
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की स्पोर्ट्स काउंसिल की तुलना में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल अधिक सक्रिय है। काउंसिल  प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य कर रही है। खेलों का बुनियादी ढांचे का विकास हो या फिर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना हो, काउंसिल लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें