फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर हीरानगर आईबी पर बरसाए गोले, बंद रहे सरकारी स्कूल

Fri, 20 Sep 2019 07:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर में गुरुवार रात 12 बजे गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमावर्ती मनियारी गांव के नजदीक गिरे मोर्टार के गोलों के धमाकों से इलाका गूंज उठा, जिससे लोगों की नींद उड़ गई। इससे ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में बिताई। एहतियातन पांच सरकारी स्कूल शुक्रवार को बंद रहे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हालात सामान्य बने रहे। दोनों ओर से किसी भी तरह की गोलाबारी या जवाबी कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल सीमा के नजदीक चल रहे बांध बनाने के काम को बीएसएफ की ओर से बंद कर दिया गया है। उधर, प्रशासन की ओर से एहतियातन बंद करवाए गए पांच सरकारी स्कूलों-सरकारी हाई स्कूल कडियाला, सरकारी मिडिल स्कूल पानसर, मनियारी, रठुआ और प्राइमरी स्कूल गुज्जर चक में शुक्रवार को ताले लटके रहे। 

ग्रामीणों ने बताया कि गोलाबारी से उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है, लेकिन जान बचाना जरूरी है। लिहाजा प्रशासन से मांग की गई थी कि प्रभावित इलाकों के स्कूलों को फिलहाल बंद ही रखा जाए। ज्ञात हो कि वीरवार को सुबह सवा 10 बजे की गई गोलाबारी में मनियारी स्कूल में बच्चे फंस गए थे। डरे-सहमे बच्चों को गोलाबारी थमने के बाद ही निकाला जा सका। पाकिस्तान ने वीरवार को तीन बार इस इलाके में गोलाबारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें