पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान की बौखलाहट लगातार बढ़ रही है। पाकिस्तानी सेना भी हड़बड़ी में है। साथ ही भारतीय सेना के साथ बदला लेने की ताक में है। रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्नाइपरों शूटरों की तैनाती कर रखी है ताकि मौका मिलते ही भारतीय जवानों को निशाना बनाया जा सके।
एक दिन पहले ही नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान के शूटरों की गोली से भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया था। अब पाकिस्तानी रेंजर अपने ग्रामीणों को सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर नहीं जाने के फरमान जारी जारी रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन भी किया जा रहा है ।
पाक सीमावर्ती ग्रामीणों को सीमा के निकट नहीं जाने का फरमान
पाकिस्तान की सीमावर्ती पोस्ट
- फोटो : File Photo
सोमवार की सुबह भी सीमावर्ती गांव बैनगलाड के सामने पाक के गांव गलाड टांडा में स्थित एक मस्जिद से ऐलान कर सीमावर्ती ग्रामीणों को सीमा के निकट नहीं जाने का फरमान सुनाया इसमें उन्होंने कहा कि ग्रामीण सीम की ओर नहीं जाएं और न ही अपने मवेशियों को ले जाएं। यहां तक कि घास लेने के लिए भी सीमा की ओर नहीं जाएं।
सीमावर्ती गांव वैनगलाड के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह ही पाकिस्तानी क्षेत्र में स्थित मस्जिदों से लाउडस्पीकर से घोषणा की गई थी कि कोई भी ग्रामीण सीमा क्षेत्र की ओर नहीं जाए।वहीं, भारतीय सुरक्षा बलों ने पहले से ही सीमा पर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी।
आम नागरिकों को जीरो लाइन के निकट न जाने के आदेश
border
- फोटो : PTI
अग्रिम पोस्ट पर मोर्चा लिए बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहले से ही ऐसे इनपुट मिले थे कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने बदला लेने के लिए सीमा के निकट स्नाइपर से लैस शूटरोें को तैनात किया है। अधिकारी ने कहा कि जवानों को और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इन निर्देशों के बाद आम नागरिक जीरो लाइन के निकट नहीं जा रहे हैं। गौरतलब है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है । पाकिस्तान की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से लगातार 25 बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कल नौशेरा सेक्टर में भी फायरिंग की गई है ।