फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना से डरा पाकिस्तान, सीमा पर लगाई तोपें और एंटी एयरक्राफ्ट गन

Sun, 30 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तानी फौज की हलचल तेज होने से भारतीय सेना और बीएसएफ की चौकसी दिन रात बढ़ गई है। पाकिस्तान ने कठुआ से अखनूर-राजोरी-पुंछ सीमा तक रेंजरों, सेना और तोपों की तैनाती की है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब, हीरानगर सेक्टर में सात रेंजर ढेर होने से पाकिस्तान आक्रामक तेवर अपनाने की रणनीति पर काम कर रहा है। भारतीय सीमा से निकट देवरा, हेड मेराला, मीरपुर समेत राजोरी-पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने अपनी ब्रिगेड शिफ्ट कर दी हैं, जिनमें टैंकों और तोपें भी शामिल हैं।

अखनूर सेक्टर में पैदल सेना की ब्रिगेड तैनात की गई है। इन ब्रिगेड की चार यूनिटों में करीब चार हजार सैनिक हैं। पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पाकिस्तान ने यूनिटों में तोपखाने भी लगाए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

छंब सेक्टर में हावी रही है पाकिस्तानी सेना

जनरल राहिल शरीफ - फोटो : reuters
वर्ष 1965 और 1971 के दोनों युद्धों में पाकिस्तानी सेना छंब सेक्टर में हावी रही है। इसीलिए पाकिस्तान इस सेक्टर में भरपूर दबाव बनाने की कोशिश में है। इसके लिए ही पाकिस्तान ने पैदल सेना, तोपखाना समेत एंटी एयरक्राफ्ट गन की तैनाती की है ताकि समय रहते भारतीय सेना के हवाई हमले को भी नाकाम किया जा सके।

पाकिस्तान को हाल में ही नुकसान के चलते वहां की जनता का सरकार पर कार्रवाई के लिए भारी दबाव है। वहीं, भारतीय सेना ने कठुआ से अखनूर और राजोरी-पुंछ सेक्टर में बीएसएफ और सेना घुसपैठ की हर कोशिश खत्म करने में लगी है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

सांबा सेक्टर के पास शार्प शूटरों की तैनाती

सीमा पर मुस्तैद हैं भारतीय जवान - फोटो : File Photo
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी का भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तानी रेंजरों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारी नुकसान झेल रहे पाक रेंजर बौखलाहट में हैं। अब वह सुरक्षा बलों को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। 

रक्षा सूत्रों के अनुसार की सांबा सेक्टर में उस पार पाक क्षेत्र में भारी नुकसान की खबर है। घुसपैठ भी नाकाम है। इससे बौखलाए रेंजर शार्ट शूटराें की मदद ले रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर को पाक की अफजल पोस्ट से भारतीय अग्रिम चौकी नर्सरी पर स्नाइपर राइफल से फायर किया गया।

इसमें बीएसएफ का जवान बाल-बाल बच गया। इसके पहले बोबिया में पाक की सुकान पोस्ट से शार्प शूटर की गोली से एक जवान शहीद हो गया था। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि जवान सतर्क हैं। पाक रेजराें को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें