फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मेंढर सेक्टर में पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, बीएसएफ का एक जवान घायल

Thu, 24 Oct 2019 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय सेना की ओर से रविवार को पीओके में सिखाए गए सबक के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने बुधवार देर रात संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की। जिसका भारतीय सेना व बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप ले घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को मेंढर के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की थी। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। जिसमें दो नागरिक घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें