फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने सीमा पर बढ़ाई सेना की तैनाती, रात के वक्त बढ़ रही है हलचल

Mon, 18 Feb 2019 02:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में तैनात जवानों ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। सीमा पार की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। जवान किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की सीमा से सटे गांवों में तीन दिन से सन्नाटा देखा जा रहा है। हालांकि रात के समय हलचल देखी जा रही है। ऐसा अंदेशा है कि पाकिस्तान सीमा पर सेना की तैनाती कर रहा है।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र के भारतीय ग्रामीण रमेश शर्मा, कुलदीप राज, चौ. यशपाल आदि ने कहा कि दो दिन से पाकिस्तान क्षेत्र के लोग अब खेतों में काम करने नहीं पहुंच रहे हैं। यही नहीं पाकिस्तान की मस्जिदों से अंजान तक नहीं सुनाई दे रहा है। शायद पाक सेना ने लाउड स्पीकर बंद करवा दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि रात के समय पाकिस्तान क्षेत्र में काफी हलचल देखी गई, जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सेना तैनात की जा रही है। सीमांत गांव चंदू चक्क के चौ. कृष्ण लाल, अब्दुल्लियां गांव के अवतार सिंह, सरदारी लाल, दीपक चौधरी आदि का कहना है कि जिस प्रकार पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला किया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। 
विज्ञापन


अब पाकिस्तान को सबक सिखाने को का समय है। शहादत पाने वाले जवानों का तभी बदला पूरा हो सकता है, जब पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन

आरएस पुरा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

आरएस पुरा सेक्टर में कई स्थानों पर जम्मू जाने वाली सड़क पर तारबंदी दी गई है। एक भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। विशेष कर सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों पर कड़ी नजर रखे जाने के साथ आने-जाने वाले निजी वाहनों की जांच पड़ताल कर ही आगे भेजा जा रहा है। एसडीएम आरएस पुरा जगदीश सिंह ने बताया कि जम्मू में कर्फ्यू लगा होने के कारण वाहनों को जम्मू नहीं जाने दिया जा रहा है। बीमार और विभागीय कर्मियों को पहचान पत्र दिखाने पर ही जम्मू जाने के लिए छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें