फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार लगा पाक सेना और आतंकियों का जमावड़ा

Mon, 19 Jan 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सीमा के उस पार पाकिस्तान में सेना और रेंजरों की हलचल बढ़ गई है। तीन दिन से पाकिस्तानी क्षेत्र में हलचल को देख भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। सीमा सुरक्षा बल ने भी सीमा की चौकसी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रहरियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर देश में आतंक फैलाने की फिराक में लगे पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए प्रयत्न तेज कर दिए हैं।

कानाचक्क और अखनूर के परगवाल क्षेत्र से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश में है। इसको लेकर उस पार आतंकियों का जमावड़ा है, जो रेंजरों के साथ बंकरों से बाहर निकलते हैं और फिर से बंकरों में घुस जा रहे हैं।

बीएसएफ के जवान निगरानी टावरों से दूरबीन लगा कर इनकी हरकतों पर नगर रखे हैं। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो पाकिस्तान ने रेंजरों के साथ ही फौज की तैनाती भी बढ़ाई है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इसके पुख्ता संकेत मिले हैं। कुछ स्थानों पर टैंकों की हरकत भी देखी गई है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान को कोई आतंकी वारदात नहीं करने की चेतावनी अमेरिका की ओर से दी हुई है, लेकिन पाकिस्तान की मंशा ओबामा के आने से पहले ही कोई वारदात को अंजाम देने की है। इसके लिए वह आतंकियों की घुसपैठ कराने के नए हथकंडे अपना रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें