फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने रात भर दागे भारतीय चौकियों पर गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के करीब आते ही पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकतें तेज कर दी हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स सीमा पार से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी रेंजर्स ने सोमवार रात पूंछ से लगते इंटरनेशनल बॉर्डर पर  सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने इससे पहले शनिवार को भी अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था।

जानकारी के अनुसार पुंछ सेक्टर के सौजीवान इलाके की दो चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से देर रात घंटों तक फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की नापाक हरकत के जवाब में भारतीय जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए करारा जवाब दिया।
विज्ञापन


सीजफायर उल्लंघन की कार्रवाई के बाद भारतीय सीमा क्षेत्र के सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों पोस्ट पर अतिरिक्त सुरक्षाबल की तैनाती भी की गई है। घटना में अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन

नापाक हरकतों से सीमा पर लगातार बढ़ रहा तनाव

पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन के कारण सीमा पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं और सीमावर्ती लोग दहशत में हैं। बता दें कि सीमावर्ती इलाकों में फसल की कटाई चल रही है ‌जिस कारण लोगों को खेत में जाना पड़ता है।

इससे पहले भी पाकिस्तान खेतों में किसानों को अपनी गोली का शिकार बना चुका है। पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन के कारण दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता भी रूकी हुई है।

दो दिन पहले कश्मीर पहुंचे भाजपा नेता वीके स‌िंह ने भी पाकिस्तान चेताया था कि जब तक सीजफायर उल्लंघन नहीं रोका जाएगा तब तक शांतिवार्ता आगे नहीं बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें