फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर की नापाक करतूत, अंधेरे में की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी बयानबाजी के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। खबर आ रही है कि देर रात से ही पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय सीमा पर पूंछ की मेंढर तहसील के हमीरपुर सेक्टर में गोलीबार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना ने अधिकारिक रूप से सीजफायर उल्लंघन की खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि रात भर से फायरिंग की आवाजें आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि रात नौ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक पाकिस्तान की तरफ से मोर्टर भी दागे गए।

कुछ दिनों के ल‌िए पाकिस्तानी रेंजर्स शांत रहे

इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। एक अक्टूबर से लगातार पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी जारी है। जिसमें अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है और करीब 94 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जबकि करीब पचास हजार लोग राहत श‌िविरों में शरण लिए हुए हैं।

भारत की तरफ से फायरिंग का सख्त जवाब द‌िए जाने के बाद कुछ दिनों के ल‌िए पाकिस्तानी रेंजर्स शांत रहे लेकिन देर रात उन्होंने फ‌िर से फायरिंग शुरू कर दी। इस साल अब तक पाकिस्तान 115 बार से अध‌िक सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।
विज्ञापन

फिर भी बाज नहीं आ रहे पाकिस्तानी नेता

बता दें कि भारत पर सीजफायर उल्‍लंघन का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने यूएन से भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन यूएन ने भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद को दोनों देशों का आपसी मसला बताते हुए हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

यूएन ने पाकिस्तान को कहा, यह दोनों देशों का आपसी मसला है जिसे दोनों को खुद हल करना होगा। इसके बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी भारत के ख‌िलाफ भड़काऊ बयान दे चुके हैं।

नवाज ने कहा था, पाकिस्तान भारत को माकूल जवाब दे सकता है। जबकि मुशर्रफ ने कश्मीर की लड़ाई के ल‌िए तैयार करने की बात एक टीवी चैनल से कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें