गणतंत्र दिवस पर एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर सीमांत गांव में पाकिस्तान फिर से गोले बरसाने की नापाक साजिश रच रहा है। कश्मीर में एलओसी पर बर्फबारी होने की वजह से आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे।
ऐसे में जम्मू संभाग की एलओसी और आईबी पर आतंकियों की घुसपैठ के लिए पाक उन्हें कवर फायर देकर घुसपैठ कराना चाहता है। इसकी आढ़ में वह बस्तियों को निशाना बनाने की फिराक में है।
इस वर्ष भी जनवरी के पहले पांच दिन लगातार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो फिर से पाक जनवरी के शुरू होते ही ऐसा करने की फिराक में है।
वह सीमांत बस्तियों को निशाना बनाना चाहता है, ताकि इसकी आढ़ में घुसपैठ करा सके। जनवरी महीने में ही हाफिज सईद ने इंटरनेशनल बार्डर का दौरा किया और पाक सेना के साथ मिलकर घुसपैठ की रणनीति बनाई।