फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch : पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर स्नाइपर से फिर बरसाईं गोलियां, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 17 Feb 2025 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

रविवार दोपहर पुंछ के दिगवार दलान सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। पाकिस्तान ने सुबह 11:35 बजे नूरकोट व नक्करकोट में भारती की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। स्नाइपर राइफलों से गोलियां दागीं। 
विज्ञापन
file pic - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। रविवार दोपहर पुंछ के दिगवार दलान सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। पाकिस्तान ने सुबह 11:35 बजे नूरकोट व नक्करकोट में भारती की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। स्नाइपर राइफलों से गोलियां दागीं। 

विज्ञापन


सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। करीब 10 मिनट पाकिस्तानी चौकियों पर गोलियां बरसाईं। इसके बाद सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई। सेना ने गोलीबारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान से गोलीबारी हुई है। सेना गोलीबारी के बाद से पूरी तर सतर्क है।

सूत्रों के अनुसार पिछले 15 दिनों में पाकिस्तान ने नौ बार नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। इसमें सेना के कैप्टन व नायक बलिदान और तीन जवान घायल हुए। सेना ने भी हर बार मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मन की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


पुंछ के मेंढर में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास चलाया तलाशी अभियान
पुंछ जिले के उप जिला मेंढर में रविवार को सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। सेना, पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ ने बैरीरख, गुस्साई, मूरी और जड़ांवाली गली क्षेत्र को खंगाला। गांव, खेत खलिहानों, नालों और जंगलों को तलाशा गया।

बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले दिनों से कई बार गोलीबारी की है। आतंकियों ने घुसपैठ के प्रयास किए हैं। इसके चलते सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान शुरू किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें