कामनवेल्थ सम्मेलन रद्द होने पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर तथा भारत की जीत है। यह भारत के दबाव का नतीजा है।
सम्मेलन रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पीकर ने कहा कि दरअसल पाकिस्तान ने न्योता न देकर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश की थी।
सम्मेलन रद्द होने से पाकिस्तान ने एक बार फिर मुंह की खाई है और वह बेनकाब हो गया। स्पीकर ने कहा कि एनएसए स्तर की वार्ता की पहल कर भारत ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन, पाकिस्तान ने पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है।
कहा कि इस मसले पर सभी राज्यों ने जम्मू-कश्मीर का साथ दिया और भारत ने साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि जम्मू-कश्मीर के बिना सम्मेलन में भाग लेना संभव नहीं है।