फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में बाधा पहुंचाना चाहता है पाक: उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमाओं पर युद्ध विराम के उल्लंघन को पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश बताते हुए उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि पाक जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल खासतौर से श्री अमरनाथ यात्रा और पर्यटन सीजन में बाधा पहुंचाने के लिए सीमांत इलाकों में फायरिंग कर रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के निर्माणाधीन मुख्यालय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन परिसर में मुखर्जी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण वातावरण से पाकिस्तान और उसकी सेना और आईएसआई बौखलाई हुई है और घुसपैठ करवाने की साजिश के तहत युद्ध विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।

बहरहाल सिंह ने कहा कि केंद्र और रियासती सरकार के अलावा हमारे सुरक्षा बल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा हो या फिर श्री वैष्णो देवी यात्रा और पर्यटन सीजन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और आतंकवाद हो या पाकिस्तान, उसकी नापाक हरकतों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा में वैचारिक मतभेद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के मध्य प्रस्तावित वार्ता पर सिंह ने कहा कि भारत चाहता है कि पड़ोसी देश के साथ संबंध बेहतर हो, लेकिन युद्ध विराम के उल्लंघन और आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि रियासत में गठबंधन सहयोगी पीडीपी और भाजपा की विचारधारा अलग-अलग है।

दोनों पार्टियों में वैचारिक मतभेद भी है। जिस दिन भाजपा को लगेगा कि पीडीपी के साथ काम करना मुश्किल है तो उस समय भाजपा गठबंधन से अलग होने में एक सेकेंड भी नहीं लगाएगी। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति अनावरण के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को सत्ता में चार माह हो गए हैं।

भाजपा ने इस दौरान गठबंधन सहयोगी के साथ समानता के आधार पर काम करने की नीति अपनाई है और जल्द ही पार्टी जम्मू के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम शुरू कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें