फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर पाक ने फिर की गोलाबारी, केजी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन

Sun, 11 Jun 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पाक सेनाध्यक्ष के पीओके में एलओसी पर दौरे के कुछ ही घंटे बाद पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले की कृष्णा घाटी, बलनोई तथा मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


भारतीय सेना की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। गोलाबारी इतनी भयंकर थी कि गोलों की आवाज देर रात तक पुंछ शहर में गूंजती रही। इससे पहले तीन जून को पाक सेना ने गोले बरसाए थे।शनिवार को रात 8:20 बजे पाकिस्तानी की ओर से गोलाबारी शुरू की गई।

पहले तो हल्के हथियारों से गोलाबारी की गई, लेकिन इसके बाद मोर्टार दागे जाने लगे। 82 एमएम तथा 120 एमएम के गोले दागे गए। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सूत्रों का कहना है कि पाक सेना की ओर से आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने के मकसद से गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुंछ के रास्ते घुसपैठ की साजिश

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशें लगातार विफल होने से बौखलाए पाक की ओर से अब कृष्णा घाटी सेक्टर से घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गोलों की आवाज दूर तक सुनी गई।

साथ ही लपटें भी उठती देखी गईं। रात में अचानक शुरू हुई गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों में दुबके रहे। स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

साजिशों को नाकाम करने में जुटी सेना

भारतीय सेना - फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर दोहरी साजिश रची जा रही है। एक ओर जहां पिछले 3 दिनों से कश्मीर घाटी से सटी एलओसी पर पाक के आतंकियों द्वारा घुसपैठ की साजिश की जा रही है वहीं दूसरी ओर जम्मू संभाग के एलओसी से सटे इलाके में गोलाबारी की जा रही है।

पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही साजिशों के बीच सेना के जवानों को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। एलओसी पर घुसपैठ रोकने और आतंकियों का अंत करने के लिए कश्मीर में एलओसी से सटे इलाकों में सेना का स्पेशल फोर्सेज के जवानों के साथ गहन तलाशी अभियान जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें