चिनाब में बहे बीएसएफ के जवान की वापसी के कुछ घंटो के बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।
शनिवार को पुंछ जिले बीजी सेक्टर में पाक ने ऑटोमेटिक हथियारों से जमकर गोलीबारी की है। शुक्रवार रात को भी पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा के भिम्बेर घाली क्षेत्र में भारत की चौकियों पर गोलीबारी की थी।
पाकिस्तान की तरफ से साल 2014 में इससे पहले 62 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है।
इससे पहले जुलाई महीने में तकरीबन आठ बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। अप्रैल से मई माह में 19 बार संघर्ष विराम को तोड़ा गया था।