पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जम्मू क्षेत्र में पहले उसने अरनिया सेक्टर में आतंकियों को भेज कर दहशत पैदा करने की कोशिश की। शुक्रवार को उसने मकबाल क्षेत्र में दिन में गालीबारी कर एक बार फिर से दहशत पैदा करने की कोशिश की।
भारतीय सीमा की सुरक्षा में डटे प्रहारियों ने उसे माकूल जवाब देते हुए उसकी बंदूकों का मुंह बंद कर दिया। शुक्रवार को भारतीय सीमा के अंदर सीमा सुरक्षा बल की ओर से सिंबली पोस्ट पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा था।
इस बीच दोपहर को पाकिस्तान की ओर से रेंजरों ने ब्रस्ट मार कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसके जवाब में सीमा सुरक्षा बल की ओर से जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार ऐसी छिटपुट घटनाओं का होना आम बात है।
वहीं सुरक्षा अजेंसियों की मानें तो सीमा के पार संदिग्ध हलचल बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान इस घुसपैठियों को सीमा के अंदर दाखिल करवा कर जम्मू क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
इस से पहले भी पाकिस्तान ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसको लेकर सुरक्षा अजेंसियां सतर्क हो गई है। बाढ़ के कारण तारबंदी को पहुंचे नुकसान के कारण आतंकी तवी नदी के आस पास के क्षेत्र से घुस पैठ करने की फिराक में हैं। सेना और सीमा सुरक्षा बल की ओर से इस क्षेत्र में नाकों को बढ़ाने के साथ साथ ज्यादा सतर्क कर दिया है। ताकि घुसपैठ को रोका जा सके।