उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी आमिर (20) को सोमवार को एनआईए के हवाले कर दिया गया। आतंकी कराची का रहने वाला है। उसे कुछ दिन पूर्व जिले के हंदवाड़ा से जिंदा पकड़ा गया था। आतंकी से हथियार भी बरामद हुए थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने हाल ही में हंदवाड़ा में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी को आगे की जांच के लिए एनआईए के हवाले कर दिया। इसकी पुष्टि करते हुए कश्मीर रेंज के आईजीपी मुनीर अहमद खान ने बताया कि पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी एनआईए को सौंप दिया गया है।
गौर हो कि हंदवाड़ा पुलिस और सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने गत शुक्रवार को हंदवाड़ा के मगाम इलाके के जंगली इलाके से लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा धर दबोचा था। पकडे़ गए आतंकी से एक एके राइफल और दो मैगजीन भी बरामद हुई थीं।
NIA Special court sends Pakistani Lashkar-e-Taiba terrorist to 10 days NIA custody. He was arrested along LoC in Handwara area of North Kashmir recently
— ANI (@ANI) November 28, 2017